Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

धनबाद से चेन्नई के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, बोकारो–रांची होकर चलेगी ट्रेन

=================================================

धनबाद:

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद से चेन्नई जाने वाली नई 16619/16620 पोदानूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, रांची और राउरकेला होते हुए तमिलनाडु के पोदानूर (कोयंबटूर के पास) तक जाएगी। इससे झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी।

रेलवे के आदेश के अनुसार यह ट्रेन साप्ताहिक (Weekly) चलेगी।

16619 पोदानूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को पोदानूर से चलेगी और सोमवार सुबह 04:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वहीं 16620 धनबाद–पोदानूर अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार को 14:00 बजे धनबाद से रवाना होकर बुधवार को 11:20 बजे पोदानूर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा, जिनमें शामिल हैं:

कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, कटपडी, तिरुत्तनी, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंद्री, समालकोट, दुर्वादा, विजयनगरम, रायगढ़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ और अंत में धनबाद।

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से झारखंड के यात्रियों को चेन्नई और तमिलनाडु क्षेत्र के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। खासकर बोकारो, रांची और धनबाद के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित होगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में अमृत भारत रैक का उपयोग किया जाएगा, जो आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles