Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

17 मार्च को चास नगर निगम में महापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

प्रमंडलीय आयुक्त दिलाएंगे शपथ, वार्ड पार्षदों द्वारा होगा उपमहापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव

चास / बोकारो, 10 मार्च 2026:

चास नगर निगम में नव निर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 17 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11:15 बजे से किया जाएगा, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा नव निर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड पार्षदों द्वारा उपमहापौर पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन कराया जाएगा।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार:

🕚 11:15 बजे – प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा शपथ ग्रहण
🗳 12:45 – 1:15 बजे – उपमहापौर के लिए मतदान
📢 2:00 बजे – परिणाम घोषित
📜 2:10 बजे – महापौर द्वारा उपमहापौर को शपथ

इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles